नरसिंहपुर में 13 साल की बच्ची से रेप: पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया; आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में 13 साल की बच्ची से रेप:  पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया; आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना 19 फरवरी की रात को एक गांव में हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने गाडरवारा थाने में मोनू अग्रवाल नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गाडरवारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल गाडरवारा एसडीओपी ललित सिंह डागुर ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम हुआ है, जिसकी एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना 19 फरवरी की रात की है और एफआईआर अगले दिन दर्ज की गई थी। गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link