नालियों की नहीं होती सफाई बदबू और मच्छरों से परेशानी – Anuppur News

नालियों की नहीं होती सफाई बदबू और मच्छरों से परेशानी – Anuppur News




जैथारी | ग्राम पंचायत जैथारी में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नालियां बनाकर छोड़ दी गई हैं, जिनकी महीनों से सफाई नहीं हुई। गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है और मच्छर पनप रहे हैं, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम 15 दिन में एक बार सफाई होनी चाहिए, लेकिन सरपंच और सचिव अनदेखी कर रहे हैं।



Source link