पहला मैच तो बारिश से धुला, अब कितने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान? समझें पूरा समीकरण

पहला मैच तो बारिश से धुला, अब कितने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान? समझें पूरा समीकरण


Semi Final Scenario For Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सुपर-8 में पहुंच चुका है. हालांकि, इसकी शुरुआत निराशाजनक रही क्योंकि शनिवार (21 फरवरी) को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश की वजह से धुल गया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन बारिश की वजह से खेल शुरू ही नहीं हो सका और आखिरकार अंपायर ने मैच रद्द करने का ऐलान किया. दोनों टीमों के खाते में 1-1 अंक मिले.

बड़ा सवाल ये है कि ये मुकाबला रद्द होने के बाद सुपर-8 में क्या फर्क पड़ेगा? ग्रुप-2 में पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका है. इनमें से 2 टीमें सेमीफाइनल का सफर तय करेगी और दो टीमों का सफर समाप्त हो जाएगा. आइए जानते हैं कि सेमीफाइनल में अपनी सीट कन्फर्म करने के लिए पाकिस्तान को क्या करना होगा?

अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के कारण ग्रुप-2 में सुपर-8 का पेंच फंस गया है. पाकिस्तान को एक अंक जरूर मिले हैं, लेकिन उनके लिए बाकी बचे दोनों मुकाबले काफी अहम है. अगर एक मैच में भी उन्हें हार मिली तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर समाप्त हो सकता है. हालांकि, एक मैच रद्द होने से उन्हें फायदा भी पहुंच सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के खाते में एक अंक आ चुके हैं और बाकी बचे दोनों मैचों में जीत मिलती है तो वो निश्चित तौर पर सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 5 अंक काफी होंगे. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. अगर एक भी मैच हारे में उनका समीकरण बिगड़ जाएगा और फिर उनकी किस्मत उनके हाथ में नहीं रहेगी. 

सुपर-8 में पाकिस्तान के मुकाबले

21 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो में मैच रद्द हो गया
24 फरवरी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, पल्लेकेले 
28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच पर भी नजर

रविवार को सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका का सामना इंग्लैंड से हो रहा है. पल्लेकेले में खेला जा रहा ये मैच भी पाकिस्तान के लिए अहम साबित हो सकता है. पाकिस्तान ये चाहेगा कि इस मैच को हारने वाली टीम अपने बाकी बचे मुकाबले भी हार जाए. अगर ऐसा होता है तो उनके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव

 



Source link