फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला अरोपी गिरफ्तार: पहले से एक दर्जन से अधिक अपराध हैं दर्ज, कब्जे से कट्टा भी बरामद – Morena News

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला अरोपी गिरफ्तार:  पहले से एक दर्जन से अधिक अपराध हैं दर्ज, कब्जे से कट्टा भी बरामद – Morena News




स्टेशन रोड थाना पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है आरोपी पर पूर्व से ही 15 गंभीर अपराध दर्ज है । तीन माह पहले आरोपी के द्वारा एक किराना स्टोर पर पनीर के पैसे ना देने पर फायरिंग की घटना को अपने एक सहयोगी के साथ अंजाम दिया था । आदतन अपराधी गिरफ्तार स्टेशन रोड थाने के रामनगर में तीन माह पहले किराना दुकान पर रात में शराब पीकर विवाद कर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आदतन अपराधी कान्हा पंडित उम्र 25 वर्ष निवासी दीक्षित गली रामनगर को पुलिस ने नंदे पूरा चौराहे से गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसके कब्जे से घटना में उपयोग किया गया कट्टा भी बरामद किया है । 15 अपराध दर्ज स्टेशन रोड थाने के आदतन अपराधी कान्हा पंडित पुत्र भगवती प्रसाद पर स्टेशन रोड थाने में ही 15 गंभीर अपराध दर्ज है । यह अपराध पिछले 10 साल में दर्ज किए गए है । तीन माह पहले आरोपी ने अपने एक सहयोगी के साथ कितना दुकान से पनीर खरीदा था दुकान दार ने पनीर के पैसे मांगे तो आरोपी ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी । सीएसपी दीपाली चंदेरिया के अनुसार कान्हा पंडित रामनगर क्षेत्र का आदतन अपराधी है । इस पर 15 से अधिक अपराध दर्ज है । अब पुलिस इस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रही है ।



Source link