Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे हार्दिक ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन मनाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी जो काफी वायरल हुआ. अब स्टार क्रिकेटर ने अपने नए अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है. हार्दिक पांड्या ने एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और अपने बेटे अगस्त्य को करोड़ों का तोहफा दिया है.
हार्दिक पांड्या ने जुलाई, 2024 में नताशा के साथ रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद दोनों की राहें जरूर जुदा हो गई, लेकिन स्टार क्रिकेटर अभी भी एक्स वाइफ को भूले नहीं हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह ये भी है कि उनका जिगर का टुकड़ा यानी बेटा अभी भी मां के साथ रहता है और इसलिए हार्दिक एक पिता होने का फर्ज निभाने से पीछे नहीं हटते हैं.
हार्दिक ने नताशा को गिफ्ट की लग्जरी कार
हार्दिक पांड्या और नताशा भले ही अलग हो गए हों, लेकिन जिस तरह से वे अपने बेटे अगस्त्य का सह-पालन-पोषण कर रहे हैं, वो सच में तारीफ योग्य है. स्टार भारतीय ऑलराउंडर ने बेटे को खुश करने के लिए एक्स वाइफ को एक लग्जरी एसयूवी, लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है.
नताशा को हाल ही में अपने बेटे अगस्त्य के साथ एक शानदार काली लैंड रोवर डिफेंडर के साथ पोज देते हुए देखा गया. रिपोर्ट के अनुसार इस कार की कीमत 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है. दिलचस्प बात ये है कि वाहन निर्माता कंपनी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. कंपनी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ”हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर नवनीत मोटर्स से अपना डिफेंडर खरीदा है. विश्वास पर आधारित एक रिश्ता. उत्कृष्टता पर टिका एक निर्णय. मुंबई में डिलीवर किया गया – लैंड रोवर डिफेंडर. अगस्त्य पांड्या और स्टैनकोविक को भेंट किया गया.”
पेरेंटिंग की हो रही तारीफ
हार्दिक पांड्या और नताशा एक दूसरे से अलग होने के बावजूद जिस तरह से पिछले 2 साल से बेटे अगस्त्य का सह पालन-पोषण कर रहे हैं, उसनें फैंस का दिल जीत लिया है. तलाक के बाद अगस्त्य मां और पिता दोनों के साथ समय-समय पर रह रहा है. हार्दिक-नताशा इसे बहुत अच्छी तरह से मैनेज कर रहे हैं. हार्दिक भले ही आगे बढ़ चुके हैं और हाल ही में माहीका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन उन्होंने लगातार यह दिखाया है कि उनका बेटा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
ये भी पढ़ें: पहला मैच तो बारिश से धुला, अब कितने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान? समझें पूरा समीकरण