भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्यप्रदेश) की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से एससी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री नियुक्त
जारी सूची के अनुसार सत्यप्रकाश सखवार, मोहिनी शाक्यवार, गगन खटीक, धर्मेंद्र आर्य, सत्यनारायण खोईवाल, भगवती प्रसाद शिंदे, प्रवीण मेश्राम और अमित कछवाह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बसपा से विधायक रहे सत्यप्रकाश उपाध्यक्ष बने
बीजेपी ने सत्यप्रकाश सखवार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वे 2013 में मुरैना जिले की अंबाह सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अंबाह विधायक कमलेश जाटव के बीजेपी में शामिल होने के बाद वे कांग्रेस में शामिल होकर 2020 में उपचुनाव लड़े और हार गए थे। फिर 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी। तीन प्रदेश महामंत्री बनाए
गणपत डाबी, रामस्वरूप शुक्रवारे और कृष्णा चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष और मंत्रियों की भी नियुक्ति
अंकित थेप्ते को कोषाध्यक्ष और मुकेश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सुखलाल पवार, नितेश नरवले, कन्हैया लाल चौहान, संजय दायमा, डॉ. जगदीश चौहान, महेंद्र कुमार अहिरवार, सोरभ बावरिया और सीता राम साकेत को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रभारी भी बनाए
Source link