भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले पर टिकी नजरें: भोपाल में रेस्टोरेंट-पब में लाइव स्क्रीनिंग, शाम होते ही जुटी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ – Bhopal News

भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले पर टिकी नजरें:  भोपाल में रेस्टोरेंट-पब में लाइव स्क्रीनिंग, शाम होते ही जुटी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ – Bhopal News




भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी हाई-वोल्टेज मुकाबले ने राजधानी का माहौल क्रिकेटमय कर दिया है। मैच इस समय लाइव चल रहा है और शहर के कई रेस्टोरेंट, पब, क्लब और कैफे में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण हो रहा है। युवा वर्ग से लेकर परिवारों तक, हर आयु वर्ग के लोग अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। न्यू मार्केट, एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, कोलार, शाहपुरा और हबीबगंज क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों में पहले से विशेष तैयारियां की गई थीं। कुछ स्थानों पर थीम डेकोरेशन, विशेष फूड कॉम्बो और ग्रुप ऑफर भी रखे गए हैं। संचालकों के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले ही अधिकांश टेबल बुक हो चुकी थीं और जैसे-जैसे मुकाबला रोमांचक हो रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। मैच के दौरान चौके-छक्कों पर तालियां और हूटिंग से माहौल गूंज रहा है। कई जगहों पर बड़े एलईडी स्क्रीन के साथ साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शकों को स्टेडियम जैसा अनुभव मिल सके।



Source link