भोपाल में दो छात्रों को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर: एक की हालत गंभीर; नमाज पढ़ने जा रहे थे दोनों; CCTV खंगाल रही पुलिस – Bhopal News

भोपाल में दो छात्रों को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर:  एक की हालत गंभीर; नमाज पढ़ने जा रहे थे दोनों; CCTV खंगाल रही पुलिस – Bhopal News




भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में एक्टिवा सवार 10वीं कक्षा के दो छात्रों को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की हालत नाजुक है। उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल्ला पुत्र फैजान खान (17) कसेरा गली, शाहजहांनाबाद का रहने वाला है। वह 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे शाहजहांनाबाद पानी टंकी के पास अर्जुन भवन के सामने सफेद रंग के वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे अब्दुल्ला के सिर में गंभीर चोट आई और वह बदहवास हो गया। जबकि उसके वाहन के पीछे बैठे अयान अंसारी के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे के समय दोनों फजर की नमाज पढ़ने ताजुल मसाजिद जा रहे थे। हादसे में घायल अब्दुल्ला की हालत नाजुक है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस अब्दुल्ला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह वेंटिलेटर पर है और हादसे के बाद से ही बदहवास है। वहीं शाहजहांनाबाद थाने के एसआई रमाशंकर खरे ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अस्पताल की सूचना पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी चालक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link