माड़ा वनक्षेत्र में अवैध बोरिंग मशीन जब्त: सिंगरौली में देर रात विरोध के बावजूद वन अमले की कार्रवाई – Singrauli News

माड़ा वनक्षेत्र में अवैध बोरिंग मशीन जब्त:  सिंगरौली में देर रात विरोध के बावजूद वन अमले की कार्रवाई – Singrauli News




सिंगरौली जिले के माड़ा वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे वनभूमि पर अवैध रूप से बोरिंग कर रही एक मशीन को जब्त किया। यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्राधिकारी पुष्पा सिंह के निर्देशन में और परिक्षेत्र सहायक मकरोहर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, बीटगार्ड मकरोहर, छतौली, मथानीडांड, जीर, भदैली और कचरा की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी। इस सूचना में बताया गया था कि कुछ लोग संगठित होकर वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर व्यावसायिक खेती कर रहे हैं। इस खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु वनभूमि में अवैध रूप से बोरिंग करवाई जा रही थी। वन अमले से विवाद, जब्ती में डाली बाधा सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा, जहां बोरिंग मशीन से काम चलता पाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने डिप्टी रेंजर और बीटगार्ड के साथ देर रात विवाद किया। उन्होंने संगठित होकर वाहन जब्ती में बाधा डालने का भी प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बावजूद, वन अमले ने संयम और साहस का परिचय दिया। पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया और सुबह तड़के तक बोरिंग मशीन को विधिवत जब्त कर लिया गया। अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई होगी वनपरिक्षेत्राधिकारी पुष्पा सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी वनभूमि पर कब्जे और अवैध खेती की शिकायतें मिली हैं, जिन पर प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब्त मशीन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।



Source link