वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: चालक फरार; टीआई बोले- जल्द आरोपी ड्राइवर पर कार्रवाई होगी – Seoni News

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:  चालक फरार; टीआई बोले- जल्द आरोपी ड्राइवर पर कार्रवाई होगी – Seoni News




सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्सी ग्राम के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार कुलदीप यादव (23) पिता इंदल यादव, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर किंदरई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन बिना रुके मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार वाहन तथा उसके चालक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां दिन-रात वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। टीआई बोले- जल्द आरोपी वाहन चालक पर कार्रवाई होगी किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र राजपूत ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच की है और फरार वाहन व उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और सावधानी बरतें। पुलिस का कहना है कि लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण ही अधिकांश सड़क हादसे होते हैं, और जागरूकता के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।



Source link