विधायक के ड्राइवर को फर्जी RTO चालान भेजकर फ्रॉड: APK फाइल खोली तो मोबाइल हैक, बैंक एफडी के 1.87 लाख रुपए उड़ाए – Khandwa News

विधायक के ड्राइवर को फर्जी RTO चालान भेजकर फ्रॉड:  APK फाइल खोली तो मोबाइल हैक, बैंक एफडी के 1.87 लाख रुपए उड़ाए – Khandwa News


खंडवा में एक युवक के साथ सायबर फ्रॉड का मामला सामने आया हैं। व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से उसे एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल को डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर बाद अकाउंट चेक किया तो बचत खाते और एफडी से कुल एक लाख 87 हजार 999 रूपए गायब

.

21 जनवरी को शिकायत की, अब मामला दर्ज मामला थाना नर्मदानगर का है, ग्राम अंजनिया कलां निवासी जितेंद्र गौर ने शिकायत दर्ज कराई है। जितेंद्र के मुताबिक, वह 21 जनवरी को व्हाट्एस पर उसे एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल आरटीओ चालान के नाम से थी। उसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और मेरे व्हाट्सएप से जुड़े सभी कॉन्टेक्ट पर वह शेयर हो गई। कुछ देर बाद मैंने मोबाइल री-स्टार्ट करते बैंक खाता चेक किया तो पैसे गायब मिले। सेविंग खाते से 87 हजार 999 रूपए और एक लाख रूपए की एफडी थी। पूरा पैसा किसी ने हड़प लिया।

बच्चों के लिए कराई थी एफडी

जितेंद्र के अनुसार, वह मांधाता विधायक नारायण पटेल के यहां पोकलेन ड्राइवर की नौकरी करता है। उसके खाते में मजदूरी के अलावा खेती-बाड़ी के पैसे थे, जो कि घरवालों ने भी दे रखें थे। एक लाख रूपए की एफडी उसने बच्चों के भविष्य के लिए कराई थी। लेकिन इस साबयर फ्रॉड में उसकी सारी कमाई बर्बाद हो गई। पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।

सायबर पुलिस मामले की जांच कर रही

थाना नर्मदानगर टीआई विकास खिंची के मुताबिक, इस केस में साबयर पुलिस जांच कर रही है। कल शनिवार के दिन एफआईआर दर्ज की है। आगे की जांच भी सायबर एक्सपर्ट ही करेंगे। फिलहाल अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।



Source link