वीरेंद्र सहवाग के वो 6 महारिकॉर्ड… जिन्हें तोड़ना आज भी है नामुमकिन!

वीरेंद्र सहवाग के वो 6 महारिकॉर्ड… जिन्हें तोड़ना आज भी है नामुमकिन!


होमखेलक्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग के वो 6 महारिकॉर्ड… जिन्हें तोड़ना आज भी है नामुमकिन!

Last Updated:

Virender Sehwag 6 unbeatable Records: क्रिकेट की दुनिया में ‘नजफगढ़ के नवाब’ यानी वीरेंद्र सहवाग का कभी खौफ हुआ करता था. अपनी निडर बल्लेबाजी से गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने वाले सहवाग ने टेस्ट, वनडे और टी20 में ऐसे कीर्तिमान बनाए, जो आज के बल्लेबाजों के लिए भी एक सपना हैं. दो तिहरे शतक से लेकर सबसे तेज स्ट्राइक रेट तक, सहवाग के नाम दर्ज वे 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स क्या हैं जिन्हें कोई नहीं तोड़ सका? जानिए क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक ओपनर माना जाता है और उनके करियर के वो जादुई आंकड़े जो हर क्रिकेट प्रेमी को हैरान कर देंगे.

Zoom

वीरेंद्र सहवाग के 6 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग असंभव.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट इतिहास में वीरेंद्र सहवाग एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी. ‘नजफगढ़ के नवाब’ के नाम से मशहूर सहवाग ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी निर्भीक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में ऐसा खौफ पैदा किया कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में होने लगी. सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे घातक ओपनर्स में इसलिए होती थी क्योंकि वे ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ थे. उनके रहने से विपक्षी कप्तान कभी अपनी फील्डिंग सेट नहीं कर पाता था.जहां अन्य ओपनर नई गेंद का सम्मान करते थे, वहीं सहवाग पहली ही गेंद पर बाउंड्री मारकर गेंदबाज का आत्मविश्वास तोड़ देते थे.

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की बल्लेबाजी ने सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को समय दिया और टीम इंडिया को टेस्ट में जीत के लिए पर्याप्त समय और बड़ा स्कोर प्रदान किया. विव रिचर्ड्स जैसे महान खिलाड़ियों ने भी माना कि सहवाग जैसे बल्लेबाज सदियों में एक बार आते हैं. उनके पास भले ही तकनीकी रूप से पैर ज्यादा नहीं हिलते थे, लेकिन उनका हैंड आई कॉडिनेशन (Hand-Eye Coordination) और मानसिक मजबूती उन्हें अपराजेय बनाती थी. सहवाग का कहना था कि गेंद देखो और हिट करो. उनके लिए गेंद लाल हो या सफेद, फॉर्मेट टेस्ट हो या टी20, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था.

वीरेंद्र सहवाग के 6 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग असंभव.

दो तिहरे शतक और एक पारी में 5 विकेट
वीरेंद्र सहवाग के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें आज के दौर में भी तोड़ना लगभग नामुमकिन लगता है. सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में मात्र 278 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया था. यह आज भी टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक है. सहवाग दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में दो बार तिहरा शतक जड़ा है और साथ ही एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है.

वीरेंद्र सहवाग का इंटरेशनल क्रिकेट करियर

फॉर्मेट मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक/अर्धशतक उच्चतम स्कोर
टेस्ट 104 8,586 49.34 82.23 23/32 319
वनडे 251 8,273 35.05 104.33 15/38 219
टी20I 19 394 21.88 145.38 0/2 68

सहवाग ने लगातार 11 शतकों को 150 प्लस में बदले
टेस्ट क्रिकेट में जब भी वीरेंद्र सहवाग ने शतक बनाया, उन्होंने उसे बड़ी पारी में तब्दील किया. एक समय उन्होंने अपने लगातार 11 शतकों को 150 से अधिक के स्कोर में बदला था.जिसे आज भी कोई तोड़ नहीं पाया. उनके नाम बतौर ओपनर 7,500+ रन (दोनों फॉर्मेट) में है. वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने बतौर ओपनर टेस्ट और वनडे दोनों में 7,500 से अधिक रन बनाए हैं.

सिक्स से पूरे किए शतक
वीरेंद्र सहवाग का वह अंदाज कोई नहीं भूल सकता जब वे 90 के स्कोर पर भी रक्षात्मक होने के बजाय छक्का मारकर अपना शतक पूरा करते थे. उन्होंने कई बार अपने माइलस्टोन छक्का मारकर हासिल किए. कम से कम 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सहवाग का करियर स्ट्राइक रेट (82.23) जो टेस्ट में सबसे ज्यादा है, जो टेस्ट जैसे फॉर्मेट में अविश्वसनीय है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link