Last Updated:
Mangal Gochar 2026: उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से कहा कि मंगल गोचर के चलते कई राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी क्योंकि यह समय जल्दबाजी और क्रोध से बड़े नुकसान का कारण बन सकता है.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर बेहद तीव्र और कभी-कभी चिंताजनक भी हो सकता है. ग्रह केवल राशि ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है. अब स्थिति और भी गंभीर होने वाली है. 23 फरवरी को सुबह लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कुंभ में पहले से ही राहु विराजमान हैं. ऐसे में मंगल और राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में अशुभ और उथल-पुथल पैदा करने वाला योग माना जाता है. यह योग अचानक विवाद, मानसिक तनाव, दुर्घटनाओं की आशंका और निर्णयों में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है.
तीन राशियों को होगा नुकसान
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन नुकसानदायक रह सकता है. मन अशांत रहेगा, जिससे उदास रहेंगे. घर का माहौल भी खराब हो सकता है. ऑफिस में काम करने का मन नहीं करेगा. किसी से विवाद हो जाए, तो टाल दें. इस दौरान काम अटक सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है.
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन चुनौतियों से भरा रहने वाला है. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है और अटके हुए कार्यों के कारण चिंता बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या दबाव झेलना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है और लापरवाही से बचना चाहिए.
कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. व्यापार या निवेश से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है क्योंकि आर्थिक हानि की संभावना बन रही है. सोच-समझकर कदम उठाना ही इस समय सबसे बेहतर उपाय रहेगा.
इन उपायों से मिलेगी राहत
इन तीनों राशियों के जातकों को मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए अपने स्वभाव में शांति लानी होगी. इसके साथ-साथ मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर का तिलक लगाएं, साथ ही लाल मसूर की दाल का दान करें.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.