शिवपुरी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा: एक की मौत, दूसरा गंभीर; बारात में शामिल होने जा रहे थे – Shivpuri News

शिवपुरी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा:  एक की मौत, दूसरा गंभीर; बारात में शामिल होने जा रहे थे – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत करई गांव के पास एनएच-27 पर शनिवार रात एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की बाइक को एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें 25 वर्षीय नरेंद्र आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई उधम आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई डोंगरा गांव से नया गांव दादोल, सुरवाया थाना क्षेत्र जा रही एक आदिवासी युवक की बारात में शामिल होने जा रहे थे। कुछ बाराती ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे, जबकि नरेंद्र और उधम अपनी बाइक से बारात में शामिल होने निकले थे। एक भाई की मौके पर मौत दूसरा गंभीर
शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे करई गांव के पास एनएच-27 पर ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र आदिवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उधम आदिवासी को तत्काल इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Source link