Khandwa Saand Fight: खंडवा के सर्राफा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया. बीच सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए, तभी रास्ते से गुजर रही एक महिला सांडों की टक्कर का शिकार हो गई. जमीन पर गिरने के बाद महिला ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.