सतना में पत्नी से परेशान होकर पति ने जहर खाया: युवक की हालत गंभीर, परिजन बोले- सोशल मीडिया पर रहती थी व्यस्त, पहले ससुर दे चुके जान – Satna News

सतना में पत्नी से परेशान होकर पति ने जहर खाया:  युवक की हालत गंभीर, परिजन बोले- सोशल मीडिया पर रहती थी व्यस्त, पहले ससुर दे चुके जान – Satna News


सतना जिले के कोटर नगर परिषद क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे तत्काल सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

.

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवेंद्र ने सल्फास का खाया है। जब उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली, तो वे उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए।

पत्नी सोशल मीडिया पर रहती है व्यस्त बताया जाता है कि शिवेंद्र की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वह अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी की सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यस्तता को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष और साढू द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह तनाव में रहता था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण पहले शिवेंद्र के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। लगातार बढ़ते विवादों से परेशान होकर शिवेंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link