सिंगरौली में बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत: 36 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला शव, तीन दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए थे – Singrauli News

सिंगरौली में बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत:  36 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला शव, तीन दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए थे – Singrauli News




सिंगरौली जिले के बरखा चौकी क्षेत्र में मछली पकड़ने गए एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब 36 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार को एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद किया। मृतक की पहचान रणदमन सिंह गोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रणदमन सिंह शुक्रवार को अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वे तालाब के गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद उनके साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बरखा चौकी प्रभारी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। तालाब में पानी अधिक और गहराई ज्यादा होने के कारण बुजुर्ग का पैर फिसल गया, जिससे वे संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। शनिवार को भी पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार, रविवार को एनडीआरएफ की मदद से तालाब में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।



Source link