सूर्यकुमार के प्लान में गले की हड्डी बने मांजरेकर, सोशल मीडिया पोस्ट से काटा बवाल, कहा – ये गलत

सूर्यकुमार के प्लान में गले की हड्डी बने मांजरेकर, सोशल मीडिया पोस्ट से काटा बवाल, कहा – ये गलत


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त भिड़ंत होनी है. सुपर-8 के इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें जीत पर होंगी. दोनों ही टीमों की निगाहें आज मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त लेने पर होंगी. साथ ही इस जीत से 2 प्वाइंट्स सेमीफाइनल की ओर एक बड़ा कदम होगा. ऐसे में उम्मीद है कि जबरदस्त मुकाबला होगा. वहीं, अगर बात करें आंकड़ों कि तो टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 5 बार रौंदा है. वहीं, 1 बार साउथ अफ्रीका  बाजी मारने में कामयाब रही है. इस मुकाबले से पहले संजय मांजरेकर ने कप्तान सूर्यकुमार के रणनीति पर बड़ा सवाल दागा है. मांजरेकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्या की सोच पर पूरी तरह से ब्रेक लगाते हुए कई सारे सवाल किए हैं. पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि टी20 को उसी हिसाब से खेलना चाहिए और इस तरह की सोच रखने का मतलब नहीं वह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा…

खेली थी कप्तानी पारी
पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में भले ही सूर्यकुमार यादव का बल्ला ज्यादा नहीं चला था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय कप्तान फिर से अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की. अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 84 रन की पारी खेलकर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला और जीत दिलाई. इस पारी की खास बात यह रही कि सूर्या ने मैच की स्थिति को समझते हुए अपनी बल्लेबाजी को ढाला. जहां संभलकर खेलने की जरूरत थी, वहां धैर्य दिखाया और जब मौका मिला तो रन भी बनाए. उन्होंने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

ये था पूरा मामला
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि स्लो खेलना हमारी रणनीति का हिस्सा है. हर रोज आप तेजी से नहीं खेल सकते कभी 200 तो कभी 250 भी बनेंगे और कभी कम भी बन सकते हैं. शुरुआती बल्लेबाज बेस तैयार करेंगे और फिर आखिर में हमारे पास पर्याप्त बल्लेबाजी है, जिससे हम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते हैं. भारतीय कप्तान ने ये बात नीदरलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले तिलक वर्मा और अपनी पारी को लेकर बोली थी, जो कि संजय मांजरेकर को अब बिल्कुल रास नहीं आई है.

Add Zee News as a Preferred Source


बाकी के बल्लेबाजों पर भरोसा जताएं
पूर्व भारतीय बल्लेबाज का संजय मांजरेकर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा इन दिनों थोड़ा पारंपरिक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसका असर यह पड़ता है कि हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे फिनिशर्स को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिल पाता. मांजरेकर के मुताबिक टी20 जैसे फॉर्मेट में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है. खासकर तब, जब कोई अनुभवी खिलाड़ी या कप्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ क्रीज पर टिके रहने की सोच ले. उनका कहना है कि अगर कप्तान शुरुआत से ही खुद को संभालकर खेलने और सिर्फ रन जोड़ने की भूमिका में रखता है, तो यह टीम के लिए सही संदेश नहीं देता.उन्होंने यह भी साफ कहा कि सूर्या को अपने बाद आने वाले बल्लेबाजों की काबिलियत पर भरोसा दिखाना चाहिए और खेल को उसी आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ाना चाहिए, जिसकी टी20 में जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: जो रोहित 17 सालों में नहीं कर पाए, वो तिलक वर्मा ने 2.5 साल में कर दिखाया, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजरें



Source link