Auto News Weekly Wrap-UP: नई पंच ईवी के लॉन्च से लेकर ग्रेवाइट 7-सीटर की एंट्री तक, ये हैं हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

Auto News Weekly Wrap-UP: नई पंच ईवी के लॉन्च से लेकर ग्रेवाइट 7-सीटर की एंट्री तक, ये हैं हफ्ते की 5 बड़ी खबरें


Last Updated:

Auto News Weekly Wrap-UP: फरवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, निसान, किआ सेल्टोस और बीएमडब्ल्यू ने नए इलेक्ट्रिक, फैमिली और लग्जरी मॉडल लॉन्च कर भारतीय ऑटो मार्केट में तेजी लाई है. पढ़िए इल हफ्ते की टॉप-5 खबरें.

Zoom

Auto News Weekly Wrap-UP

Auto News Weekly Wrap-UP:  इंडियन ऑटो मार्केट के अंदर फरवरी 2026 में तेजी आई है. इस सप्ताह टाटा मोटर्स ने 2026 पंच ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया जिसमें बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज दी गई है. मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा पेश की जो बैटरी-ऐज-ए-सर्विस प्लान के साथ सस्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाएंगी.

निसान ने ग्रेवाइट 7-सीटर एमपीवी उतारी, जो परिवारों के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प है. किआ सेल्टोस ने 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का मुकाम हासिल किया और बीएमडब्ल्यू ने नई एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो लॉन्च कर लग्जरी एसयूवी प्रेमियों को नया पावरफुल ऑप्शन दिया. ये लॉन्च इलेक्ट्रिक, फैमिली और प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेंगे.

2026 टाटा पंच ईवी लॉन्च

टाटा मोटर्स ने 20 फरवरी को 2026 पंच ईवी फेसलिफ्ट लॉन्च की है. इसमें अब 30 kWh और 40 kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे जो ARAI सर्टिफाइड 468 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं. रियल वर्ल्ड में लगभग 355 किमी तक मिलने का अनुमान है. एक्सटीरियर में हल्के बदलाव हुए हैं. 40 kWh वेरिएंट पर 15 मिनट में 135 किमी फास्ट चार्जिंग और बैटरी-ऐज-ए-सर्विस प्लान से कीमत मात्र 6.49 लाख रुपये से शुरू है. ये बजट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में सिट्रोएन ईसी3 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.

मारुति ई विटारा लॉन्च

मारुति सुजुकी ने 17 फरवरी 2026 के आसपास अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा लॉन्च की है. इसमें 543 किलोमीटर तक की रेंज है और बैटरी-ऐज-ए-सर्विस प्लान पर डेल्टा वेरिएंट की शुरुआती कीमत मात्र 10.99 लाख रुपये है. गाड़ी में 6 एयरबैग, एडवांस्ड सेफ्टी और मॉडर्न केबिन है. बैटरी रेंटल प्लान मात्र 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर पर उपलब्ध है, जो भारतीय परिवारों के लिए इलेक्ट्रिक कार को बहुत सस्ता बनाता है. Zeta और Alpha वेरिएंट भी उपलब्ध हैं.

निसान ग्रेवाइट 7-सीटर एमपीवी लॉन्च

निसान ने 18 फरवरी को ग्रेवाइट 7-सीटर एमपीवी लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है. ये सब-4 मीटर फैमिली कार रेनो ट्राइबर प्लेटफॉर्म पर बनी है लेकिन निसान स्टाइलिंग, प्रीमियम इंटीरियर, स्लाइडिंग सेकंड रो सीट्स और रिमूवेबल थर्ड रो जैसी सुविधाएं दी गई हैं. 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल और एएमटी ऑप्शन के साथ है. इसमें 6 एयरबैग हैं. मार्च 2026 से डिलीवरी शुरू होगी.

सेल्टोस ने पार किया 6 लाख यूनिट्स सेल माइलस्टोन

किआ इंडिया ने घोषणा की कि 2019 में लॉन्च के बाद सेल्टोस ने फरवरी 2026 में कुल 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. 29 प्रतिशत बिक्री टॉप वेरिएंट्स की हुई है जो प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी की डिमांड को दर्शाता है. रेगुलर अपडेट, बोल्ड डिजाइन और कई पावरट्रेन ऑप्शन ने इसे क्रेटा जैसी गाड़ियों से आगे रखा है. ये उपलब्धि किआ की भारत में सफल यात्रा और सेल्टोस की बढ़ रही पॉपुलरिटी को दिखाती है.

बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो लॉन्च

बीएमडब्ल्यू ने 16 फरवरी को नई एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये है. चेन्नई में लोकली असेंबल्ड ये मॉडल 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 258 hp और 400 Nm पावर देता है. xDrive ऑल-व्हील ड्राइव और 8-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 6.3 सेकंड में पूरा करती है. नया ब्रुकलिन ग्रे कलर, एम स्पोर्ट स्टाइलिंग और बीएमडब्ल्यू ओएस 9 जैसे फीचर्स इसे परफॉर्मेंस और लग्जरी का बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं.



Source link