Bhopal: कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर दूसरी पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप, FIR दर्ज

Bhopal: कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर दूसरी पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप, FIR दर्ज


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल में कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी बैंक मैनेजर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए. दहेज में 2 करोड़ और कार की मांग, न पूरी होने पर घर से निकालने की बात कही. जानें पूरा मामला…

Zoom

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह और दूसरी पत्नी.

Bhopal News: भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए हबीबगंज थाने में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. चौहान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के करीबी माने जाते हैं. यह दंपती की दूसरी शादी है, जो 19 साल पहले हुई थी. पत्नी एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि महेंद्र सिंह ने दहेज में 2 करोड़ रुपये और एक कार की मांग की थी. मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया.

महिला की शिकायत के अनुसार, उनकी पहली शादी 2003 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी, लेकिन महेंद्र सिंह चौहान से परिचय होने के बाद उन्होंने उस शादी को छोड़ दिया. चौहान उस समय एनआईटीटीटीआर के चेयरमैन थे. पत्नी ने दावा किया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी, जो समय के साथ बढ़ती गई. हाल ही में मांग न पूरी होने पर पति ने शारीरिक हिंसा की और जान से मारने की धमकी दी. इस वजह से वे घर छोड़ने पर मजबूर हुईं. पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है.

महेंद्र सिंह ने कहा… ये परिवारिक विवाद
वहीं, महेंद्र सिंह चौहान ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है. उनका कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है और पत्नी झूठे आरोप लगा रही हैं. मामले की जांच कर रहे एसीपी उमेश तिवारी ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी तक चौहान की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सबूतों की तलाश जारी है.

यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि चौहान कांग्रेस के प्रमुख चेहरे हैं और अजय सिंह राहुल के करीबी हैं. विपक्षी पार्टियां इस पर राजनीति कर सकती हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. महिला अधिकार संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दहेज प्रताड़ना जैसे मुद्दों पर सख्ती बरती जाए.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link