India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है. अहम मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन देखकर फैंस हैरान हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान अक्षर पटेल को जगह नहीं मिली है. अक्षर इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ हुए आखिरी ग्रुप मैच में भी नहीं खेले थे. तब लगा कि सुपर-8 से पहले उन्हें आराम दिया गया है, लेकिन अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी उन्हें बाहर किया गया है.
हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से ज्यादा भरोसा वाशिंगटन सुंदर पर जताया है. अहमदाबाद में खेले जा रहे अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी ही करने के मूड में थे.
अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर?
टॉस के दौरान जब कप्तान सूर्या से प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं. उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर करने के पीछे की वजह बताते हुए सूर्या ने कहा, ”पिच पिछली काली मिट्टी वाली पिच से काफी मिलती-जुलती है, बस एक पट्टी का फर्क है. ज्यादा बदलाव नहीं है. हम पहले गेंदबाजी करने में खुश हैं. अक्षर पटेल के लिए यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं . यह सिर्फ एक रणनीतिक फैसला है, इसलिए पिछले मैच से कोई बदलाव नहीं किया गया है.”
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
ये भी पढ़ें: बड़े दिलवाले हैं हार्दिक पांड्या… अचानक Ex वाइफ नताशा को गिफ्ट किया करोड़ों का तोहफा, बेटे का रिएक्शन VIRAL