IND vs SA: 0, 0, 0… अभिषेक का क्यों हो रहा हाल-बेहाल? इरफान पठान ने बताया कमबैक का मास्टर फॉर्मूला

IND vs SA: 0, 0, 0… अभिषेक का क्यों हो रहा हाल-बेहाल? इरफान पठान ने बताया कमबैक का मास्टर फॉर्मूला


T20 World Cup 2026 IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 क्लैश में कुछ ही घंटे बाकी हैं. विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से चौकों-छक्कों की बारिश देखने के लिए फैंस बेताब हैं. अभिषेक का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खाता भी नहीं खुला है. भारत-साउथ अफ्रीका के इस मैच में भी सभी की नजरें अभिषेक शर्मा पर होंगी. मैच से पहले इरफान पठान ने उनकी वीकनेस पर खुलकर बात की और कमबैक का मास्टर फॉर्मूला भी बता दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों ऑफ स्पिनर की गेंद पर अभिषेक अपना विकेट गंवा रहे हैं. 

अभिषेक ने एक मैच किया मिस

अभिषेक शर्मा तबियत के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मुकाबले से बाहर भी रहे. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला था जिसका वह फायदा नहीं उठा पाए. टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक का बल्ला जमकर बोलता दिख रहा था. जिसके चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फैंस उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन बदकिस्मती से उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


इरफान पठान ने बताई वीकनेस

पठान ने जियोस्टार पर कहा, ‘अभिषेक शर्मा ऑफ-स्पिनर्स के सामने आउट हो रहे हैं. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ, ऑफ-स्पिनर्स ने उन्हें आउट किया. प्रॉब्लम उनके शॉट सेलेक्शन में है. उनका बैट ऊपर से नीचे की तरफ आ रहा है और वह सीधा हिट करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. विकेट के पार खेलने की कोशिश कर रहे हैं. इससे उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. वह जगह बनाने के लिए अपना अगला पैर दूर ले जाते हैं, लेकिन बॉलर्स उन्हें जगह नहीं दे रहे हैं और ये ड्राइव करने लायक बॉल नहीं हैं.’

ये भी पढे़ं.. तलाक के 1.5 साल बाद 4 करोड़ का गिफ्ट.. हार्दिक की गिफ्टेड SUV लेने पहुंची Ex-वाइफ

पठान ने दी ये नसीहत

उन्होंने आगे कहा, ‘उनके बैट का एंगल सामने आ रहा है, जो उनके लिए नेचुरल है. इसे बदलना चाहिए, अगर वह इसे अभी बदलने की कोशिश करते हैं तो गड़बड़ हो जाएगी. सबसे पहले, एक सिंगल लें और खाता खोलकर शुरुआत करें. स्पिनर्स पर स्ट्राइक चेंज करें और पेसर्स को टारगेट कर सकते हैं.’ पठान ने उनके जोड़ीदार ईशान किशन की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘ईशान किशन अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे फॉर्म में हैं. वह लेग साइड में बहुत अच्छा खेल रहे हैं. स्क्वायर-लेग और फाइन-लेग को शानदार तरीके से टारगेट कर रहे हैं.’



Source link