OFK के मिला गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड: मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सीजीएम शैलेश वगेरवाल ने लिया पुरस्कार,प्रमोशन भी हुआ – Jabalpur News

OFK के मिला गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड:  मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सीजीएम शैलेश वगेरवाल ने लिया पुरस्कार,प्रमोशन भी हुआ – Jabalpur News


केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी खमरिया को 2025 का “Golden Peacock Award – HR Excellence” प्राप्त हुआ है। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक प्रतिष्ठित एवं आकर्षक समारोह में यह पुरस्कार मिला है, जिसे लेने के लिए संस्थान की ओर से मुख्य महाप्रबंधक शै

.

बता दे कि यह विशिष्ट उपलब्धि संस्थान की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन, नवोन्मेषी पहल तथा कर्मियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए दिया जाता है। आयुध निर्माणी खमरिया ने प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन, सहभागितापूर्ण प्रबंधन और कर्मचारी हितकारी योजनाओं के माध्यम से कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं प्रेरक वातावरण निर्मित होने के कारण दिया है। इस सम्मान को पाने के लिए 40 से अधिक आयुध निर्माणी कतार में थी।

पुरस्कार पाने के दौरान मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के समन्वित प्रयास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी को इस उपलब्धि पर शुभकामनां देते हुए कहा कि यह सम्मान आयुध निर्माणी खमरिया की उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर यात्रा का सशक्त प्रमाण है।

आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल को एक तरफ संस्थान के लिए आवार्ड मिला तो, दूसरी और भारत सरकार ने उन्हें प्रमोट भी किया है। मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल को भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का नया चैयरमैन नियुक्त किया गया है। देश के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसके लिए अलग-अलग हिस्सों से 9 टाप आफिसर्स के साक्षात्कार लिए। पब्लिक इंटरप्राइज सिलेक्शन बोर्ड ने इसके लिए शैलेश वगेरवाल को नियुक्त किया है।



Source link