Super-8 T20 WC : श्रीलंका vs इंग्लैंड, कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश बिगाड़ेगी दूसरे मैच का भी खेल?

Super-8 T20 WC : श्रीलंका vs इंग्लैंड, कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश बिगाड़ेगी दूसरे मैच का भी खेल?


सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया. मैच के लिए बूंदा-बांदी के बीच टॉस के लिए कप्तान सलमान आगा और मिशेल सेंटनर मैदान में पहुंचे. हालांकि, उस समय लग रहा था कि मैच थोड़ा देरी से खेला जाएगा लेकिन, लगातार बारिश कि वजह से एक भी बॉल नहीं फेंकी जा सकी और फिर आखिर में दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट देकर मुकाबले को रद्द करना पड़ा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सुपर-8 का दूसरा मुकाबला हो पाएगा. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में क्या बारिश बाधा डाल सकती है या नहीं साथ ही समझेंगे आज के मैच में कैसा रहेगा पल्लेकेले पिच का मिजाज? वहीं, हम ये भी जानेंगे अगर आज का मुकाबला भी बारिश के भेंट चढ़ता है तो क्या स्थिति बन सकती है…

कैसा रहेगा मौसम का हाल?
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है. पल्लेकेले स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर के 3 बजे होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो मौसम आज के मैच का भी मजा खराब कर सकता है. मैच की शुरुआत में बारिश की लगभग 50 प्रतिशत आशंका है. वहीं, पहली पारी खेलने वाली टीम को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. पल्लेकेले का तापमान 22-28 डिग्री के बीच में रह सकता है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की आज का मुकाबला हो पाएगा या फिर आज भी बारिश खेल खराब करेगी. 

दोनों टीमों के लिए बड़ा मैच
इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों के लिए आज का यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है. यह मैच दोपहर के 3 बजे पल्लेकेले स्टेडियम में होना है. श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिहाज से सेमीफाइनल के हिसाब से यह मैच काफी जरूरी है. जीतने वाली टीम को इसमें 2 जरुरी पॉइंट्स मिलेंगे. जो कि सेमीफाइनल के लिए एक बड़ा कदम होगा.  इससे ना केवल दोनों टीमों को लय मिलेगी बल्कि, टॉप 4 की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच काफी कारगर साबित हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source


सेमीफाइनल की रेस
गौरतलब है कि अगर बारिश की वजह से आज का मुकाबला रद्द हो जाता है, तो नियमानुसार दोनों ही टीमों को 1-1 प्वाइंट्स मिल जाएंगे. लेकिन, फिर ग्रुप बी की सेमीफाइनल की रेस और भी ज्यादा रोमांचक हो जाएगी. क्योंकि इस हिसाब से श्रीलंका और इंग्लैंड भी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी स्थिति हो जाएगी. यहां से फिर बाकी बचे हुए मैचों में काफी जबरदस्त भिड़ंत होगी और 1 गलती किसी भी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी. ऐसे में इंग्लिश टीम और सह-मेजबान श्रीलंका दुआ करेंगे की आज का मैच किसी भी हाल में रद्द ना हो.

ये भी पढ़ें: T20WC 2026: भारत vs दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में कैसे हैं आंकड़े, किस टीम का पलड़ा है भारी?

 



Source link