Last Updated:
West Indies vs Zimbabwe T20I Record: टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं. इनमें से कैरेबियाई टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. 2010 में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 26 रन से शिकस्त दी थी. लो-स्कोरिंग मुकाबले में 105 रन पर पर ऑलआउट होने के बाद जिम्बाब्वे ने विंडीज को 79/7 रन पर ही रोक दिया था.
वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है जिम्बाब्वे का टी20 रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार (23 फरवरी) को जिम्बाब्वे की भिड़ंत दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगी. दोनों टीमों के बीच होने वाले सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम करेगा. जिम्बाब्वे का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में कमाल का रहा था. टीम ने पहले चरण में ही दो बड़े उलटफेर करते हुए सुपर-8 का टिकट कटाया है. जिम्बाब्वे ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था. जिम्बाब्वे की टीम अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए एक और उलटफेर की तैयारी में होगी. ऐसे में आइए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.
टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट टूर्नामेंट में लगातार रन बना रहे हैं. बेनेट 3 मुकाबलों में अब तक 175 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेनेट ने 48 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, कप्तान सिकंदर रजा बल्ले और गेंद दोनों से लगातार योगदान दे रहे हैं. गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट निकाले हैं. 3 मैचों में ब्लेसिंग अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है जिम्बाब्वे का टी20 रिकॉर्ड.
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए अब तक इस विश्व कप में सब कुछ सही घटा है. बल्लेबाजी में कप्तान शाई होप और शिमरॉन हेटयमार का प्रदर्शन दमदार रहा है. होप 4 मैचों में 134 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 155 रन बना चुके हैं. वहीं, हेटमायर ने 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 मैचों में 134 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कैरेबियाई टीम की तरफ से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ टूर्नामेंट में 7-7 विकेट चटका चुके हैं.
वानखेड़े में रनों का आएगा तूफान
वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है. हालांकि, शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस मैदान पर बॉल काफी घूमती हुई भी नजर आई है, जिसका फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिला है. वानखेड़े में पहली पारी का औसतन स्कोर 172 रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 154 रन है. जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले आगामी मैच में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. पूरे दिन धूप खिली रहेगी और बारिश होने की आशंका ना के बराबर है.
टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं. इनमें से कैरेबियाई टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. 2010 में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 26 रन से शिकस्त दी थी. लो-स्कोरिंग मुकाबले में 105 रन पर पर ऑलआउट होने के बाद जिम्बाब्वे ने विंडीज को 79/7 रन पर ही रोक दिया था. इसके बाद खेले तीन मुकाबलों में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को जीत दर्ज नहीं करने दी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें