Jabalpur-Bhopal Highway News: जबलपुर में NH-45 ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा धंसने के कारण जबलपुर-भोपाल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. दिसंबर में ब्रिज के एक लेन का हिस्सा धंस चुका था, तब से केवल एक लेन से आवागमन हो रहा था. पहली लेन में निर्माण कार्य अभी भी जारी है. कुछ वाहनों को शहपुरा बस्ती के अंदर से और कुछ को पाटन की ओर डायवर्ट किया गया है. यह ब्रिज शहपुरा के समीप रेलवे क्रॉसिंग के लिए बनाया गया है और जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है. अधिकारियों ने कहा कि निर्माण पूरा होने तक आवागमन पर असर जारी रहेगा.