अनूपपुर में 10वीं और 12वीं के कॉपियों की जांच शुरू: पहले चरण में 10800 कॉपियों की होगी जांच; शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग – Anuppur News

अनूपपुर में 10वीं और 12वीं के कॉपियों की जांच शुरू:  पहले चरण में 10800 कॉपियों की होगी जांच; शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग – Anuppur News




माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम्स कॉपी की जांच रविवार से शुरू हो गई है। अनूपपूर जिला मुख्यालय के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल परिसर में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर पहले दिन अंग्रेजी और भौतिकी विषय की कॉपियां जांची गईं। बोर्ड परीक्षा/वीक्षण संचालक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में कुल 10,800 कॉपियां प्राप्त हुई हैं। इनमें अंग्रेजी की 6,300, भौतिकी की 1,800 और वाणिज्यिक विषय की 2,700 कॉपियां शामिल हैं। इस काम के लिए 67 शिक्षकों को प्रशिक्षिण दिया गया है। मूल्यांकन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। वाणिज्यिक विषय के शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण पहले दिन उसकी जांच नहीं हो सकी। चार चरणों में होगा मूल्यांकन उदय प्रताप सिंह बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 22 फरवरी से, दूसरा 1 मार्च से, तीसरा 9 मार्च से और चौथा चरण 23 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन एक महिने तक चलेगा। सुरक्षा और ऐप से मॉनिटरिंग मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और क्षेत्र को धारा 163 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। शिक्षकों को ऐप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी और दिन समाप्त होने पर जांची गई कॉपियों का पूरा विवरण भी ऐप में अपडेट करना होगा। इस दौरान शिक्षकों के मोबाइल फोन स्ट्रांग रूम में स्विच ऑफ रखे जाएंगे।



Source link