अभिषेक शर्मा का ‘टाइम ओवर’..? प्लेइंग-XI में संजू सैमसन की होगी एंट्री! हार के बाद कोच का हिंट

अभिषेक शर्मा का ‘टाइम ओवर’..? प्लेइंग-XI में संजू सैमसन की होगी एंट्री! हार के बाद कोच का हिंट


IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की पहली हार ने फैंस को झकझोर दिया है. साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 76 रन से रौंदकर सेमीफाइनल के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फुस्स रही. अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला और इस बार ईशान भी फ्लॉप हो गए. अब खबर है कि संजू सैमसन की प्लेइंग-XI में वापसी हो सकती है. ये हम नहीं, बल्कि इसका हिंट खुद टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच ने भारत की हार के बाद दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन को महज एक मुकाबले में मौका मिला है और उन्होंने 22 रन बनाए. अभिषेक शर्मा की लगातार खराब फॉर्म के बाद ड्रॉप किया जा सकता है.

सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप वाली इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है. मैच के बाद, असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने मीडिया से बात की और टीम कॉम्बिनेशन पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि हार के बाद अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन का नाम चर्चा में आने की संभावना है. इस हार के बाद सैमसन का शामिल होना टीम मैनेचमेंट का बड़ा मुद्दा होगा.

क्या बोले डोशेट?

Add Zee News as a Preferred Source


डोशेट ने कहा, ‘मैं अभिषेक या तिलक के लिए बहाने नहीं बनाना चाहता. अभिषेक को फूड पॉइजन था. जब आप 3 डक बनाते हैं तो जाहिर है इसका असर पड़ेगा. वह प्रेशर में लग रहा है और यह हमारा काम है कि हम उसे फिर से ठीक करें. नेट्स में रिदम और इन सब बातों के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, अब परफॉर्म करने का समय है.’

ये भी पढे़ं.. IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद भी खिताब जीतेगा भारत, 15 साल पुराना संयोग दे रहा संकेत

कौन होगा ड्रॉप?

अगर संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी होती है तो अभिषेक ड्रॉप हो सकते हैं या फिर तिलक वर्मा को बाहर किया जाएगा. अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से भले ही जूझ रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें ड्रॉप करे से बचेगा क्योंकि अभिषेक का बल्ला चला तो अकेले दम पर पूरी विरोधी टीम को प्रेशर में डाल देंगे. ऐसे में हो सकता है जिम्बाब्वे के खिलाफ सैमसन को आजमाने के लिए तिलक वर्मा को ड्रॉप किया जाए. 



Source link