इंदौर खुली जेल से बदमाशों ने बनाया वीडियो: सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, अब पुलिस कर रही तलाश – Indore News

इंदौर खुली जेल से बदमाशों ने बनाया वीडियो:  सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, अब पुलिस कर रही तलाश – Indore News




इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र स्थित जिला जेल की खुली जेल से दो बदमाशों ने बाहर निकलते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जेल प्रशासन को मामले की जानकारी मिलने के बाद संयोगितागंज पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जेल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे बदमाशों की पहचान गर्वित उर्फ काका पुत्र लक्ष्मण और आदित्य उर्फ बिल्लू पुत्र मनोज भूरिया के रूप में हुई है। दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट कर वायरल किया। जेल अधिकारियों की जांच में सामने आया कि यह वीडियो करीब 10 दिन पहले खुली जेल परिसर में बनाया गया था। गेट पर गार्ड हटने के दौरान बनाया वीडियो पुलिस के अनुसार गर्वित और आदित्य पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने खुली जेल के दरवाजे पर गार्ड के हटने के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया। जिला जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। साथ ही संयोगितागंज थाना पुलिस को आरोपियों की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। वीडियो सामने आने के बाद संयोगितागंज पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पहले भी जेल का बताकर वायरल हुआ था वीडियो कुछ दिन पहले भी एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो इंदौर जिला जेल का बताकर वायरल किया गया था, हालांकि जांच में वह वीडियो भोपाल जेल का निकला था।



Source link