एमपी के शिक्षक ध्यान दें, एक चूक और छिन सकती है नौकरी, 70000 पर मंडराया खतरा!

एमपी के शिक्षक ध्यान दें, एक चूक और छिन सकती है नौकरी, 70000 पर मंडराया खतरा!


Last Updated:

MP Guest Teachers: एमपी लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी अतिथि शिक्षकों को समय पर स्कूल या कॉलेज में रहने का सख्त आदेश दिया है. इस आदेश में कहा गया है कि उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अनुपस्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

Zoom

MP Guest Teachers: लोक शिक्षण संचालनालय ने हाल ही में सभी अतिथि शिक्षकों के लिए उपस्थिति को लेकर सख्त आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, अतिथि शिक्षक अब समय पर अपने से जुड़े स्कूल या कॉलेज में मौजूद होना अनिवार्य है. संचालनालय ने साफ किया है कि उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अनुपस्थिति को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा. अतिथि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था का जरूरी हिस्सा हैं. वे विद्यार्थियों को शिक्षा देने, परीक्षा तैयार कराने और अन्य शिक्षण कार्यों में योगदान देते हैं. अगर टीचर रेगुलर रूप से मौजूद नहीं होंगे, तो इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी. इसी कारण संचालनालय ने सभी अतिथि शिक्षकों को समय पर कक्षाओं में आने की हिदायत दी है.

उपस्थिति होगी रिकॉर्ड
संचालनालय ने कहा है कि प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति को रिकॉर्ड किया जाएगा. स्कूल और कॉलेजों को रिपोर्ट समय-समय पर भेजनी होगी ताकि अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी तुरंत मिल सके. बिना परमिशन अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक विभागीय नियमों के अनुसार दंडनीय होंगे. इसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई, नोटिस या भविष्य में सेवा संबंधी कार्यों में रोक शामिल हो सकती है. इसके अलावा, आदेश में यह भी कहा गया है कि उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा. अतिथि शिक्षक न केवल समय पर कक्षाओं में उपस्थित हों, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास करें.

बच्चों को नियमित शिक्षा देना
संचालनालय का मकसद साफ है कि विद्यार्थियों को नियमित और व्यवस्थित शिक्षा प्रदान करना. अतिथि शिक्षक इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह जिम्मेदार रहें. इस आदेश का पालन करने से न केवल शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी, बल्कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा भी होगी. अतिथि शिक्षकों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्य का पालन करें और शिक्षण कार्य में पूरी निष्ठा और ईमानदारी दिखाएं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link