ओरछा रामराजा लोक में चार नई पार्किंग बनेंगी: निवाड़ी कलेक्टर ने 7 दिन में काम शुरू करने के निर्देश दिए – Niwari News

ओरछा रामराजा लोक में चार नई पार्किंग बनेंगी:  निवाड़ी कलेक्टर ने 7 दिन में काम शुरू करने के निर्देश दिए – Niwari News




ओरछा में बन रहे ‘रामराजा लोक’ को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सोमवार दोपहर निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े और एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने नगर का दौरा किया। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय पार्किंग की समस्या को दूर करने पर है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ेगी। इस समस्या से निपटने के लिए शहर में चार नए पार्किंग स्थल चुने गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नक्टा दरवाजे के पास वाली पार्किंग को अगले सात दिनों के भीतर तैयार कर लिया जाए। अगले 10 सालों की प्लानिंग कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया कि जिला प्रशासन सिर्फ आज की नहीं, बल्कि अगले 10 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बना रहा है। नक्टा दरवाजे के अलावा कलेक्टर बंगले के नीचे की खाली जमीन और अड़वारा पुल के पीछे भी पार्किंग बनाई जाएगी। प्रशासन रहा मुस्तैद दौरे के दौरान तहसीलदार, थाना प्रभारी और पर्यटन विभाग के अधिकारी भी साथ रहे। पुलिस विभाग ने भी साफ किया है कि ट्रैफिक सुधारने और भीड़ को काबू करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो।



Source link