कुक, टेलर से लेकर इंजीनियर और बर्गर तक…रोचक सरनेम वाले क्रिकेटर्स

कुक, टेलर से लेकर इंजीनियर और बर्गर तक…रोचक सरनेम वाले क्रिकेटर्स


होमखेलक्रिकेट

कुक, टेलर से लेकर इंजीनियर और बर्गर तक…रोचक सरनेम वाले क्रिकेटर्स

Last Updated:

interesting cricketer surnames: एलिस्टर कुक जब क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते थे या रॉस टेलर बाउंड्री रोकते थे.सुनने में यह किसी कुक (रसोइये) या टेलर (दर्जी) की कहानी जैसा लग सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास ऐसे दिलचस्प सरनेम वाले खिलाड़ियों से भरा पड़ा है. जिनके नाम कभी किसी पेशे, कभी खाने-पीने की वस्तु, तो कभी नेचर से मेल खाते हैं.’नमक’ (साल्ट) से लेकर ‘बर्गर’ तक और ‘जड़’ (रूट) से लेकर ‘घंटी’ (बेल) तक, इन खिलाड़ियों के उपनामों ने खेल की गंभीरता के बीच हमेशा एक रोचक और गुदगुदाने वाला पहलू पेश किया है.

Zoom

एलिस्टर कुक और जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार हैं.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब कोई कमेंटेटर कहता है, ‘कुक ने टेलर को गेंद थमाई’ या ‘बटलर ने इंजीनियर का कैच पकड़ा,’ तो सुनने वाले को लग सकता है कि खेल के बीच में रसोइया, दर्जी या नौकर कहां से आ गए? लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिनके सरनेम न केवल रोचक हैं, बल्कि किसी न किसी पेशे, खाने-पीने की वस्तु या रोजमर्रा के सामान से मेल खाते हैं. क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े नाम एलिस्टर कुक और रॉस टेलर इसका बेहतरीन उदाहरण हैं. कुक (रसोइया) सरनेम वाले एलिस्टर इंग्लैंड के महानतम टेस्ट बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 12,472 रन बनाए. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना पहला और आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ खेला और दोनों में शतक जड़ा. वहीं, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर (दर्जी) ने कीवी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में 18,000 से अधिक रन बनाकर खुद को सर्वकालीन दिग्गजों में शामिल किया.

इसी लिस्ट में जोश बटलर (Chief Servant) और जोफ्रा आर्चर (तीरंदाज) जैसे आधुनिक दिग्गज भी शामिल हैं. भारत की ओर से नारी कांट्रेक्टर और फारुख इंजीनियर ने पारसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का मान बढ़ाया.नारी कांट्रेक्टर ने कम उम्र में कप्तानी संभाली, जबकि फारुख इंजीनियर अपनी आक्रामक विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए मशहूर हुए. वेस्टइंडीज के एश्ले नर्स ऑफ स्पिनर हैं जो अपनी फिरकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को आउट करते हैं.

एलिस्टर कुक और जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार हैं.

खाने की मेज से क्रिकेट के मैदान तक
कुछ क्रिकेटर्स के सरनेम तो सीधे रसोई या मेन्यू कार्ड से आए लगते हैं. इंग्लैंड के फिल साल्ट (नमक) वर्तमान में टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज हैं.वहीं, दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने अपनी रफ्तार से पहचान बनाई है. खाने-पीने से जुड़े अन्य नामों में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर माइकल बीयर, इंग्लैंड के ग्राहम अनियंस (प्याज), फिल मस्टर्ड (सरसों) और केन्या के मार्टिन सूजी (रवा) शामिल हैं.

प्रकृति और शरीर के अंगों वाले नाम
क्रिकेट में प्रकृति का भी बड़ा योगदान रहा है. जिम्बाब्वे के फ्लावर भाई (एंडी और ग्रांट) ने सालों तक अपनी बल्लेबाजी की सुगंध बिखेरी, तो इंग्लैंड के जो रूट (जड़) आज टेस्ट क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (सिर) ने तो 2023 के फाइनल मैचों में भारत के खिलाफ शतक जड़कर अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया. इसके अलावा, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग (जीभ) और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर जोनाथन बर्ड (पक्षी) भी इस दिलचस्प फेहरिस्त का हिस्सा हैं.मशहूर अंपायर डिकी बर्ड को तो दुनिया आज भी उनके सटीक फैसलों के लिए याद करती है.

घरेलू साजो-सामान और औजार
आम जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों के नाम पर भी कई खिलाड़ी मशहूर हुए. वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर, इंग्लैंड के मार्क वुड (लकड़ी), इयान बेल (घंटी) और जैक बॉल (गेंद) इसके उदाहरण हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के नील ब्रूम (झाड़ू) ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link