गश्त कर रहे पुलिस वाहन की हार्वेस्टर से हुई टक्कर, दो जवान हुए घायल – Barwani News

गश्त कर रहे पुलिस वाहन की हार्वेस्टर से हुई टक्कर, दो जवान हुए घायल – Barwani News




भास्कर संवाददाता | बड़वानी गश्त कर रहे पाटी थाने के वाहन को बीती रात एक हार्वेस्टर ने असंतुलित होकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि उसमें सवार दोनों पुलिसकर्मी दब गए। इसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई। साथ ही भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे तक पहुंच गए। खाई में आधे लटक गए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है। टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया शनिवार रात को अनुविभागीय गश्त के तहत पाटी पुलिस गश्त कर रही थी। इसमें एएसआई उमाशंकर मुजाल्दे व प्रधान आरक्षक राजेंद्र राठौड़ बड़वानी से सिलावद की ओर बंधान रोड से जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में रात करीब 2 बजे एक हार्वेस्टर आ रहा था। जिसका ब्रेक बेल्ट टूट गया था। वह उतार में असंतुलित होकर पुलिस के वाहन से टकरा गया। दोनों वाहन पहाड़ी पर आधे लटक गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों जवानों को निकालकर बड़वानी अस्पताल पहुंचाया। दोनों को पसली व सीने में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने हार्वेस्टर के चालक पर मामला दर्ज किया है।



Source link