घर बैठे पाएं पार्लर वाला ट्रीटमेंट, धूल, धूप, पसीना, प्रदूषण से चेहरे को बचाएंगे ये 6 स्क्रब, बनाना आसान

घर बैठे पाएं पार्लर वाला ट्रीटमेंट, धूल, धूप, पसीना, प्रदूषण से चेहरे को बचाएंगे ये 6 स्क्रब, बनाना आसान


Last Updated:

Summer Beauty Tips: गर्मी आने वाली है. धूल, धूप, पसीना, प्रदूषण ये सब आपके चेहरे को काला और स्किन को डेड कर देंगे. ऐसे में महंगे फेस स्क्रब या ब्यूटी पार्लर का चक्कर काटने से बेहतर घर पर नेचुरल स्क्रब बनांए. खंडवा के ब्यूटी एक्सपर्ट का दावा है कि इसके इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा, क्योंकि ये स्क्रब किचन में रखे आइटम से बनते हैं. जानें तरीका…

Face Beauty Tips: गर्मी शुरू हो रही है. धूल, धूप, पसीना और प्रदूषण चेहरे की रंगत बिगाड़ने वाले हैं. ऐसे में स्किन की गहराई से सफाई और डेड स्किन हटाना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसे में साफ, बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए ज्यादातर युवतियां या महिलाएं पार्लर का रुख करती हैं और मोटी रकम खर्च करती हैं. पार्लर नहीं गईं तो बाजार के महंगे स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, जिसके केमिकल कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि, खंडवा के ब्यूटी एक्सपर्ट सुदर्शन सोलंकी ने बताया कि आप नेचुरल चीजों से स्क्रब बनाकर त्वचा को चमकदार बना सकती हैं. इससे त्वचा सुरक्षित भी रहेगी. खास बात यह कि ये सभी चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाती हैं.

*घर पर बनाएं ये असरदार नेचुरल फेस स्क्रब

1. कॉफी और शहद स्क्रब: कॉफी पाउडर में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. यह स्क्रब डेड स्किन हटाकर इंस्टेंट ग्लो देता है, वहीं शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है.

2. चावल और दही स्क्रब: दरदरे पिसे चावल में दही मिलाकर स्क्रब बनाएं. यह स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे को साफ व चमकदार बनाता है.

3. बेसन, हल्दी और दूध स्क्रब: बेसन में चुटकी भर हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. यह स्क्रब टैनिंग हटाने और ऑयली स्किन को साफ करने में बेहद फायदेमंद है.

4. ओट्स और दूध स्क्रब: ओट्स को दरदरा पीसकर उसमें दूध मिलाएं. यह स्क्रब सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है.

5. नींबू और चीनी स्क्रब: नींबू के रस में दरदरी चीनी मिलाकर स्क्रब तैयार करें। यह स्क्रब ब्लैकहेड्स हटाने और त्वचा को साफ व चमकदार बनाने में मदद करता है.

6. ऐलोवेरा और ब्राउन शुगर स्क्रब: ऐलोवेरा जेल में ब्राउन शुगर मिलाकर स्क्रब करें. यह त्वचा को ठंडक देता है और डेड स्किन हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है.

ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, इन नेचुरल स्क्रब का उपयोग सप्ताह में 1 से 2 बार करना चाहिए. नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है. सबसे खास बात ये कि स्क्रब पूरी तरह नेचुरल हैं, जिससे त्वचा पर किसी तरह का नुकसान नहीं होता. घर बैठे पार्लर जैसा निखार मिल सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link