चीयरलीडर पर आया दिल और रचा ली शादी, अप्सरा से कम नहीं इस धाकड़ बल्लेबाज की वाइफ

चीयरलीडर पर आया दिल और रचा ली शादी, अप्सरा से कम नहीं इस धाकड़ बल्लेबाज की वाइफ


होमखेलक्रिकेट

चीयरलीडर पर आया दिल और रचा ली शादी, अप्सरा से कम नहीं इस धाकड़ बल्लेबाज की वाइफ

Last Updated:

quinton de kock wife sasha hurly love story: साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा हर्ली चीयरलीडर रह चुकी हैं. इस कपल की लव स्टोरी चैंपियंस लीग 2012 के एक मैच से शुरू हुई, जिसमें डिकॉक ने अर्धशतक जमाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. डिकॉक की विस्फोटक बैटिंग पर साशा फिदा हो गईं थीं, जिसके बाद उन्होंने इस धाकड़ क्रिकेटर को बधाई दी. डिकॉक ने साशा को फेसबुक पर थैंक्स कहा और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई. 2016 में डिकॉक ने साशा से शादी रचाई.

Zoom

क्विंटन डिकॉक और साशा हर्ली की लव स्टोरी.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की ताबड़तोड़ बैटिंग और गजब की विकेटकीपिंग से फैंस वाकिफ हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ खासकर उनकी लव स्टोरी के बारे में कम ही लोगों को पता है. बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि मैदान पर तूफानी बैटिंग और चौके-छक्के से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले डिकॉक खुद एक चीयरलीडर की अदाओं पर क्लीन बोल्ड हो गए थे. 2016 में डिकॉक ने अपनी पहली नजर के प्यार से शादी रचाकर प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाया. चलिए हम इस स्टोरी में डिकॉक और साशा हर्ली की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं.

कहां और कैसे हुई पहली मुलाकात?
क्विंटन डिकॉक की पत्नी का नाम साशा हर्ली है. साशा पहले आईपीएल में चीयर गर्ल रह चुकी हैं. दोनों की पहली मुलाकात 2012 के चैंपियंस लीग टी20 मैच के दौरान हुई. उस वक्त डिकॉक हाइवेल्ड लायंस की तरफ से खेल रहे थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में साशा हर्ली चीयरलीडर थीं. इसी मैच में डिकॉक ने पहली बार साशा को देखा था. डिकॉक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए दो छक्के और छह चौके के साथ 51 रन ठोके. डिकॉक की इस तूफानी पारी पर साशा फिदा हो गईं और मैच के बाद उन्हें बधाई देने पहुंची.

क्विंटन डिकॉक और साशा हर्ली की लव स्टोरी.

डिकॉक का एक मैसेज और शुरू हुआ बातचीत का दौर
साशा की बधाई का जवाब डिकॉक ने कुछ समय बाद उन्हें फेसबुक पर मैसेज करके दिया. डिकॉक ने उन्हें फेसबुक पर ‘थैंक्स’ कहा, जहां से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए. हालांकि, डिकॉक ने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि उनकी लव स्टोरी कुछ इस तरह शुरू होगी. फेसबुक पर काफी समय तक बातचीत होने के बाद डिकॉक ने बड़ी हिम्मत करके साशा से उनका फोन नंबर मांगा, जिसके बाद दोनों अब फोन पर घंटों समय बिताने लगे. इसके बाद डिकॉक और साशा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. इस कपल को कब एक-दूसरे से प्यार हो गया पता ही नहीं चला.

View this post on Instagram





Source link