छतरपुर भाजपा में नए पदाधिकारी घोषित: जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने जारी की सूची, कई कार्यकर्ताओं को आपत्ति – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर भाजपा में नए पदाधिकारी घोषित:  जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने जारी की सूची, कई कार्यकर्ताओं को आपत्ति – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की नई टीम घोषित कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई। जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की हैं। जारी सूची के अनुसार अशोक दुबे, अजय राजे त्रिलोक सिंह, पंकज पाण्डेय, अरविंद सिंह बुंदेला, पंकज पहारिया, मनोज दीक्षित, राममनोहर तिवारी और विनय पटेरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें महामंत्री और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
विवेक उप्पल और अरविंद त्रिपाठी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा द्रोपदी कुशवाहा, मिली जैन फट्टू, प्रवेश अग्रवाल, संजय रैकवार, राजकुमार चौरसिया, उमा बुंदेला और अवधेश सिंह यादव को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। आशीष अवस्थी को कोषाध्यक्ष और अरुण कुमार अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।



Source link