दतिया के पचोखरा में 45 वर्षीय किसान ने लगाई फांसी: तौलिया से बनाया फंदा, सुबह बेटी ने देखा शव – datia News

दतिया के पचोखरा में 45 वर्षीय किसान ने लगाई फांसी:  तौलिया से बनाया फंदा, सुबह बेटी ने देखा शव – datia News




दतिया में गोराघाट थाना अंतर्गत ग्राम पचोखरा में सोमवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेंद्र करन पिता दमेत करन (45) निवासी गांव पचोखरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र करन खेती-किसानी के साथ मजदूरी का काम करता था। सोमवार तड़के उसने अपने घर के कमरे में तौलिया का फंदा बनाकर छत में लगे कुंदे से फांसी लगा ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो मृतक की बेटी ने कमरे में पिता का शव फंदे पर लटका देखा। यह देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link