दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। सूद ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वे गृह, शिक्षा, विद्युत एवं शहरी विकास मंत्री हैं। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंत्री सूद का पारंपरिक रूप से सम्मान किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मंत्री सूद ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा मंदिर परिसर में की गई उत्तम व्यवस्थाओं की सराहना की। इसी दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) और पर्यावरण कार्यकर्ता पद्मश्री मोहन नागर ने भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
Source link