पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके बन सकते हैं लखपति, यहां जानिए पूरी डिटेल

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके बन सकते हैं लखपति, यहां जानिए पूरी डिटेल


X

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके बन सकते हैं लखपति, यहां जानिए पूरी डिटेल

 

arw img

Post Office Scheme: भारतीय पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाएं लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं. इन योजनाओं में पैसे लगाने पर कोई जोखिम नहीं रहता और रिटर्न की पूरी गारंटी मिलती है. इसी वजह से लाखों लोग पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर रहे हैं. अगर आप बिना जोखिम के सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो भारतीय डाक विभाग की ग्राम सुरक्षा योजना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत संचालित यह योजना खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. कम आमदनी वाले लोग भी इसमें छोटी राशि से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. सीधी के डाकघर सहायक अधीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री ने बताया कि इस योजना में रोजाना सिर्फ ₹50 यानी महीने के ₹1500 जमा कर भविष्य में 35 लाख रुपये तक का फंड बनाया जा सकता है. ग्राम सुरक्षा योजना एक जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसमें निवेश के साथ सुरक्षा का लाभ भी मिलता है. इसमें न्यूनतम ₹10,000 और अधिकतम ₹10 लाख तक का बीमा कवर लिया जा सकता है. 19 से 55 वर्ष तक का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में शामिल हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link