प्लेयर्स पर गिरेगी गाज! साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया में बड़ी सर्जरी

प्लेयर्स पर गिरेगी गाज! साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया में बड़ी सर्जरी


होमखेलक्रिकेट

प्लेयर्स पर गिरेगी गाज! साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया में बड़ी सर्जरी

Last Updated:

T20 World Cup 2026 India: भारतीय टीम मैनेजमेंट खराब फॉर्म में चल रहे तीन में से कम से कम एक बल्लेबाज को बाहर कर सकता है जबकि टॉप ऑर्डर में कई लेफ्ट हैंडर्स बैटर को उतारने की अपनी रणनीति की भी समीक्षा करेगा. फॉर्म में न तिलक दिख रहे हैं और न अभिषेक रन बना पा रहे हैं. रिंकू सिंह की तो बात ही मत कीजिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारतीय टीम में कई बदलाव की आहट

अहमदाबाद: टीम इंडिया भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक ही मैच हारी हो, लेकिन इस एक हार ने पूरी पोल खोलकर रख दी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के हारने पर टीम मैनेजमेंट में खलबली मच चुकी है. लगता है कि प्लेइंग इलेवन में बड़े लेवल पर सर्जरी होने वाली है. हेड कोच गौतम गंभीर के असिस्टेंट रियान टेन डोइशे और सितांशु कोटक की बातें तो इसी ओर इशारा कर रहीं हैं.

रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 राउंड के मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया. अब भारत को अगले दोनों मैच जीतने होंगे लिहाजा टीम मैनेंजमेंट को अभिषेक शर्मा (चार मैचों में 15 रन) और तिलक वर्मा ( पांच मैचों में 107 रन ) के प्रदर्शन पर विचार करना होगा. रिंकू सिंह भी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके हैं और 29 गेंदों में 82.75 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी कोच कोटक ने कहा:

अगर मुख्य कोच और टीम प्रबंधन को लगता है कि हमें कुछ अलग करना होगा तो हम करेंगे. अब इस पर विचार हो रहा है कि अगर हमें बदलाव करना है तो वह क्या होगा और कैसे होगा. अब हम ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं कि हमें यह सोचना होगा कि कुछ अलग करना है या उसी संयोजन से काम करना है.

वहीं टेन डोइशे ने स्वीकार किया कि टीम में बैकअप में विशेषज्ञ बल्लेबाजों का अभाव चिंता का विषय है. उन्होंने कह, ‘या तो आप उन्हीं खिलाड़ियों को चुनते हैं जो आपको लगता है कि पिछले डेढ साल में अच्छा खेल रहे हैं, भले ही अभी रन नहीं बना पा रहे हैं या फिर बदलाव करके संजू सैमसन को लाते हैं जो शानदार खिलाड़ी है. उन्होंने कहा:

अगले दो अहम मैचों से पहले सैमसन को शामिल करने के बारे में अगले कुछ दिन में बात की जाएगी. टॉप ऑर्डर में दाहिने हाथ का बल्लेबाज होने से भी टीम को मदद मिलेगी. मैं अभिषेक या तिलक के लिए बहाना नहीं बनाऊंगा, उन्हें बहानों की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि पेट के संक्रमण से अभिषेक की तैयारियों पर काफी असर पड़ा है और वह वैसे नहीं खेल पा रहा, जैसे खेलना चाहिये था.

यह पूछने पर कि उसे क्या सलाह देंगे, कोटक ने कहा. ‘बल्लेबाजी कोच होने के नाते मेरा मानना है कि उसे जरूरत से ज्यादा सलाह देने की बजाय उसके दिमाग को व्यवस्थित रहने दें. दो दिन में आप कुछ बदल नहीं सकते बल्कि जरूरत से ज्यादा सलाह देने से उसका आत्मविश्वास हिल सकता है. उसे अभी गेंद को देखकर अपनी पारी को बेहतर बनाना होगा.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link