Last Updated:
MP ka Shrapit Gaon: शिवपुरी जिले के दरगमा गांव में वर्षों से बोरवेल कराने के बावजूद पानी नहीं निकलने का दावा किया जाता है, जिससे यह गांव रहस्य का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सीमा के भीतर हजारों फीट बोरिंग के बाद भी पानी नहीं मिलता, जबकि सीमा पार करते ही पानी निकल आता है. लोक मान्यता के अनुसार एक कुंवारी कन्या के श्राप के कारण गांव में जल संकट गहराया. खेती और सिंचाई के लिए किसानों को 5 से 7 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था. अब सरकारी पाइपलाइन और अन्य व्यवस्थाओं से राहत मिली है, लेकिन गांव की यह कहानी आज भी लोगों को हैरान करती है.
Shivpuri Mysterious Village Story: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ऐसा गांव है, जहां सालों से पानी को लेकर अजीब कहानी सुनने को मिलती है. हम बात कर रहे हैं पोहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरगमा गांव की. ग्रामीणों का दावा है कि गांव में जितनी भी बोरवेल खुदवाई गईं, उनमें पानी नहीं निकला. कई जगह हजारों फीट तक बोरिंग कराई गई, हैंडपंप लगाए गए, मोटर डाली गई, लेकिन हाथ सिर्फ निराशा ही लगी. खेती के लिए किसानों को 5 से 7 किलोमीटर दूर से पाइपलाइन डालकर पानी लाना पड़ता है.
सीमा बदलते ही बदल जाती है किस्मत
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जैसे ही गांव की सीमा खत्म होती है और मेड़ बदलती है, पास के गांव में उसी गहराई पर पानी निकल आता है. यही वजह है कि यह गांव लंबे समय से रहस्य और चर्चा का विषय बना हुआ है.
ग्रामीणों का कहना है कि अगर खेत की मेड़ पार कर दी जाए तो बोरिंग में पानी मिल जाता है, लेकिन दरगमा की सीमा में पानी नहीं मिलता.
क्या सच में लगा था श्राप?
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि बहुत पहले यहां एक कुंवारी कन्या के साथ अन्याय हुआ था. उसने क्रोधित होकर श्राप दिया था कि इस गांव के लोग पानी के लिए तरसेंगे. ग्रामीणों का मानना है कि उसी दिन से यहां जल संकट शुरू हुआ. हालांकि यह आस्था और मान्यता की बात है, लेकिन गांव में पानी की कमी आज भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है.
अब कैसे हो रही है पानी की पूर्ति?
कुछ समय पहले एक महंत के मार्गदर्शन में गांव में उस कुंवारी कन्या का मंदिर बनवाया गया और भागवत कथा कराई गई. इसके बाद धीरे-धीरे सरकारी योजनाओं और पाइपलाइन के जरिए पीने के पानी की व्यवस्था शुरू हुई.
अब हालात पहले से बेहतर हैं, लेकिन गांव की “सीमा के अंदर पानी नहीं निकलने” की कहानी आज भी लोगों को हैरान कर देती है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें