बावड़ी में मिला महिला का शव: बड़वानी में आठ दिन से लापता थी, तलाकशुदा के बाद अकेली रहती थी – Barwani News

बावड़ी में मिला महिला का शव:  बड़वानी में आठ दिन से लापता थी, तलाकशुदा के बाद अकेली रहती थी – Barwani News




बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में लापता महिला का शव सोमवार को ग्राम छोटा बड़दा रोड किनारे स्थित प्राचीन बावड़ी में मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बावड़ी में शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। महिला की पहचान मोनिका (26) पिता गजू कोली के रूप में हुई है। मोनिका तलाकशुदा थी। अंजड़ के धनगर मोहल्ले की रहने वाली थी। पुलिस ने तहसीलदार के सामने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अंजड़ थाना प्रभारी आर.आर. चौहान और सब-इंस्पेक्टर महावीर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार भूपेंद्र भीड़े को भी बुलाया। अधिकारियों की उपस्थिति में नगर परिषद कर्मचारियों की मदद से शव को बावड़ी से निकाला गया। आठ दिन से लापता थी महिला प्रत्यक्षदर्शी अंजड़ निवासी मनोज ने बताया कि मोनिका धनगर मोहल्ले में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उनका तलाक हो चुका था और उनके कोई बच्चे नहीं थे। मनोज के अनुसार, मोनिका पिछले सोमवार से लापता थी। वह आठ दिन बाद उसका शव बावड़ी में मिला है। बड़दा बसाहट निवासी किसान गजू यादव ने बताया कि सुबह खेत जाते समय उन्होंने खेत की काकड़ के पास स्थित बावड़ी में देखा। पास जाकर देखने पर महिला का शव मिला, जिसके बाद उन्होंने आसपास के किसानों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आरआर चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link