भारत-साउथ अफ्रीका मैच में हुआ जमकर बवाल! डेविड मिलर से भिड़े वाशिंगटन सुंदर

भारत-साउथ अफ्रीका मैच में हुआ जमकर बवाल! डेविड मिलर से भिड़े वाशिंगटन सुंदर

होमखेलक्रिकेट

भारत-साउथ अफ्रीका मैच में हुआ जमकर बवाल! डेविड मिलर से भिड़े वाशिंगटन सुंदर

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा. मैच में भले ही टीम इंडिया के खिलाड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए लेकिन विरोधी टीम के बैटर से बहस जरूर कर ली. वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी के दौरान डेविड मिलकर से उलझ गए जिसका बीच बचाव अंपायर ने किया.

Zoom

भारत-साउथ अफ्रीका मैच में हुआ जमकर बवाल! डेविड मिलर से भिड़े वाशिंगटन सुंदर

नई दिल्ली. भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं. इस मैच में उनको अक्षर पटेल की जगह मौका दिया गया था लेकिन वो ना तो विकेट ले पाए और ना ही रन बनाया.  डिफेंडिंग चैंपियन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. मुकाबले के दौरान सुंदर विरोधी टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर से उलझ गए. मामला बिगड़ता देख अंपायर ने बीच बचाव किया लेकिन इसके बाद भी दोनों बहस करते नजर आए.

वाशिंगटन सुंदर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने दो ओवर में 17 रन दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए. बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए. 187 रन के जवाब में भारत 111 रन पर ऑलआउट हो गया और मैच में 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक हार से सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है.

Source link