माधवराव सिंधिया व्यापार मेला में इस साल वाहन बिक्री ने नया इतिहास रच दिया है। मेले में 34 दिनों के भीतर ही 28,248 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिससे पिछले वर्षों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। खास बात यह है कि इस बार कारों की बिक्री दोपहिया वाहनों से अधिक रही। अब तक 15,656 कारें और 12,592 दोपहिया वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। पिछले साल मेले की 42 दिन की अवधि में कुल 28,613 वाहन रजिस्टर्ड हुए थे, जबकि इस बार कम दिनों में ही यह आंकड़ा लगभग बराबरी पर पहुंच गया है। मेला समाप्त होने में अभी तीन दिन शेष हैं, ऐसे में तीन हजार से अधिक अतिरिक्त वाहन रजिस्ट्रेशन की संभावना जताई जा रही है। रविवार को मेले में वाहन खरीदारों की भारी भीड़ रही। मेला स्थित आरटीओ कार्यालय में 519 मोटरसाइकिल और 461 कारों का सत्यापन हुआ। इस तरह एक ही दिन में 980 वाहनों का सत्यापन दर्ज किया गया। महंगी कारों की भी अच्छी बिक्री
इस बार मेले में महंगी कारों की बिक्री भी उल्लेखनीय रही। अब तक 50 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक की 53 कारें बिक चुकी हैं। महंगी कार खरीदने वालों में इंदौर के खरीदार सबसे आगे रहे, इसके बाद भोपाल, ग्वालियर और अन्य शहरों के लोग शामिल हैं। मेले में वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से बड़ी संख्या में लोग वाहन खरीदने पहुंच रहे हैं। उज्जैन मेले में भी छूट मिलने के बावजूद इंदौर और भोपाल के खरीदार महंगी कार खरीदने के लिए ग्वालियर पहुंच रहे हैं। 25 फरवरी तक यह छूट जारी रहेगी, जिससे बिक्री में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस साल वाहन बिक्री के रिकॉर्ड टूटने की संभावना है
मेला स्थित आरटीओ कार्यालय में अब तक 28,248 वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें 15,656 कारें और 12,592 दोपहिया वाहन शामिल हैं। अभी तीन दिन शेष हैं और तीन हजार से अधिक वाहन रजिस्ट्रेशन की संभावना है। -विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ
Source link