Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी रचाई है. इससे पहले उन्होंने आयशा मुखर्जी से शादी की थी. सिर्फ शिखर धवन ही नहीं, भारतीय क्रिकेट के कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो-दो बार विवाह किया है. ऐसे में आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट के बारे में.
पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने उन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने दो-दो शादिया की हैं. धवन की दूसरी शादी सोफी शाइन के साथ हुई है. इससे पहले उन्होंने भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड रहीं आयशा मुखर्जी से शादी की थी. ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने दो-दो शादियां रचाई है.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी दो शादियां की है.उनकी पहली शादी 1987 में नौरिन से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं. हालांकि, 1996 में उन्होंने नौरिन को तलाक दे दिया और बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी से दूसरी शादी की. यह शादी उस समय मीडिया में काफी चर्चा में रही थी. अजहर और संगीता का रिश्ता करीब 14 साल तक चला, लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए.
दो शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में दिनेश कार्तिक का भी नाम शामिल है. उनकी पहली शादी 2007 में उनकी बचपन की दोस्त निकीता वंजारा से हुई थी. हालांकि, कुछ साल बाद निकीता का अफेयर कार्तिक के ही साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ हो गया, जिसके बाद 2012 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद कार्तिक की मुलाकात भारतीय स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल से हुई. दोनों ने 2015 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने भी दो शादियां की है. श्रीनाथ की पहली शादी 1999 में ज्योत्स्ना से हुई थी. हालांकि, व्यक्तिगत कारणों से यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया. इसके बाद 2008 में श्रीनाथ ने एक पत्रकार माधवी पत्रावली के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया.
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की भी दो शादियां हुई है. कांबली की पहली शादी 1998 में नोएला लुईस से हुई थी, जो एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थीं. हालांकि, यह शादी सफल नहीं रही और जल्द ही उनका तलाक हो गया. इसके बाद कांबली ने मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की. दूसरी शादी के बाद कांबली ने ईसाई धर्म अपना लिया था. 2010 में उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने जीसस क्रिस्टियानो कांबली रखा.
पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर की पहली शादी संध्या से हुई थी. पहली पत्नी के होते हुए उनका अफेयर एक्ट्रेस फरहीन से हो गया. ऐसे में मनोज प्रभाकर ने संध्या को तलाक दिया और फरहीन से दूसरी शादी कर ली. शादी के बाद फरहीन ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और दिल्ली में बस गईं.
इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल का नाम सबसे अनोखा है. अरुण लाल अपनी दूसरी शादी को लेकर हाल ही में खूब चर्चा में रहे थे. उन्होंने 66 साल की उम्र में अपनी पुरानी दोस्त बुलबुल साहा जो उस समय 38 साल की थीं उनसे से शादी की. अरुण लाल की पहली पत्नी रीना काफी समय से बीमार चल रही थीं. खास बात यह है कि अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी की मर्जी और सहमति से ही यह दूसरी शादी की. फिलहाल अरुण लाल, बुलबुल और उनकी पहली पत्नी रीना एक ही घर में रहते हैं.