रीवा में महिलाओं से छेड़खानी, 3 नाबालिग पकड़ाए: अश्लील कमेंट कर बनाते थे वीडियो, पुलिस के सामने मांगी माफी; समझाइश देकर पुलिस ने छोड़ा – Rewa News

रीवा में महिलाओं से छेड़खानी, 3 नाबालिग पकड़ाए:  अश्लील कमेंट कर बनाते थे वीडियो, पुलिस के सामने मांगी माफी; समझाइश देकर पुलिस ने छोड़ा – Rewa News




रीवा के विश्वविद्यालय मार्ग पर महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। जांच में पता चला कि तीनों नाबालिग हैं। आते जाते महिलाओं पर कमेंट करते थे
घटना सिमौर चौराहे से विश्वविद्यालय जाने वाले रास्ते की है। बाइक पर सवार युवकों ने सड़क से गुजर रही महिलाओं और ऑटो में बैठी महिलाओं पर फब्तियां कसी थीं। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने खुद ही इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद शहर में नाराजगी बढ़ गई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठी। समझाइश देकर छोड़ा
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। बाद में एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे माफी मांगते और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और लिखित आश्वासन लिया है कि वे आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।



Source link