रीवा-सीधी NH-39 पर चक्काजाम, अतिक्रमण हटाने से ग्रामीण नाराज: घंटे भर सड़क पर इंतजार करते रहे वाहन, लंबी कतार लगीं – Rewa News

रीवा-सीधी NH-39 पर चक्काजाम, अतिक्रमण हटाने से ग्रामीण नाराज:  घंटे भर सड़क पर इंतजार करते रहे वाहन, लंबी कतार लगीं – Rewa News




रीवा के गुढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरास में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व अमले को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रीवा-सीधी मार्ग स्थित महसांव में नेशनल हाईवे-39 पर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों प्रभावित रहा। मामला सोमवार शाम का है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन की टीम पुरास गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ते-बढ़ते सड़क जाम में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने रीवा-सीधी मार्ग पर बैठकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार महिमा पाठक एवं पुरास के पटवारी चंद्रदेव पांडेय के साथ अभद्रता किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने समझाइश देकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश के पालन में ही कार्रवाई की जा रही थी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था का मौका नहीं दिया गया। काफी देर मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर जाम समाप्त कराया गया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।



Source link