लटेरी में सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग: बातचीत बंद करने पर युवक ने दी जान से मारने की धमकी, शिक्षिका की शिकायत पर FIR – Vidisha News

लटेरी में सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग:  बातचीत बंद करने पर युवक ने दी जान से मारने की धमकी, शिक्षिका की शिकायत पर FIR – Vidisha News




विदिशा जिले के लटेरी में निजी स्कूल की 19 वर्षीय एक शिक्षिका को सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती भारी पड़ गई। बातचीत बंद करने के बाद एक युवक ने उसे कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जय कुमार सिंह ने बताया कि लगभग सात महीने पहले शिक्षिका की सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से पहचान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन कुछ समय बाद युवक का व्यवहार बदल गया। उसकी हरकतों से परेशान होकर शिक्षिका ने करीब एक महीने पहले उससे बातचीत पूरी तरह बंद कर दी। धमकी देना शुरू कर दिया
बातचीत बंद होने के बाद आरोपी युवक ने शिक्षिका को लगातार कॉल और मैसेज कर धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए मोबाइल कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट की पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।



Source link