शहडोल में अवैध पत्थर लदा ट्रक जब्त: 50 लाख से अधिक कीमत का हाईवा पुलिस ने पकड़ा – Shahdol News

शहडोल में अवैध पत्थर लदा ट्रक जब्त:  50 लाख से अधिक कीमत का हाईवा पुलिस ने पकड़ा – Shahdol News




शहडोल जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक को जब्त किया गया, जिसमें अवैध पत्थर लदा था। पुलिस ने मैकी-ठाढ़ी पाथर रोड पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इस ट्रक को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक CG11BE/5623 अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहा है। थाना प्रभारी के निर्देश पर एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को रुकवाया। जांच के दौरान चालक की पहचान गोलू यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम ठाढ़ी पाथर, थाना सोहागपुर के रूप में हुई। नहीं मिले रॉयल्टी की रसीद पुलिस ने चालक से पत्थर उत्खनन और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे। हालांकि, चालक गोलू यादव कोई भी अनुमति पत्र या रॉयल्टी रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध खनिज सहित हाइवा ट्रक को तत्काल जब्त कर लिया। प्राथमिक आकलन के अनुसार, जब्त किए गए वाहन और उसमें लदे खनिज की कुल कीमत लगभग 50 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि अवैध पत्थर का स्रोत कहां से था और इस अवैध परिवहन के पीछे किन अन्य लोगों की भूमिका है।



Source link