संजू सैमसन के लिए अभिषेक, तिलक या रिंकू को बाहर बिठाया जा सकता है

संजू सैमसन के लिए अभिषेक, तिलक या रिंकू को बाहर बिठाया जा सकता है


होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन के लिए अभिषेक, तिलक या रिंकू को बाहर बिठाया जा सकता है

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजी की पोल खुल गई. साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाने के बाद पूरी टीम इंडिया को 111 रन पर ढेर कर दिया. 76 रन से मिली हार ने सेमीफाइनल का पूरा गणित बिगाड़ दिया है. ऐसे में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह में से किसी एक को संजू सैमसन के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है.

Zoom

Abhishek Sharma, Tilak Varma, Rinku Singh, Sanju Samson, India cricket team, ICC T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2026, T20 World Cup 2026, cricket news, sitanshu kotak, ryan ten doeschate, टी20 वर्ल्ड कप,तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन

नई दिल्ली. भारतीय टीम का खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों के प्रति धैर्य अब खत्म होता दिख रहा है. हालात को देखते हुए कोचिंग स्टाफ ने संकेत दिए हैं कि टीम इस हफ्ते जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अपने अहम दूसरे सुपर 8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा या रिंकू सिंह में से किसी को भी बाहर करने से नहीं हिचकिचाएगी. ये तीनों खिलाड़ी अब तक टूर्नामेंट में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, वहीं रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

ओपनर अभिषेक शर्मा चार पारियों में सिर्फ 15 रन ही बना पाए हैं, जिसमें तीन पारियों में खाता भी नहीं खोल पाए. तिलक ने 118.88 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं. वहीं, निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले रिंकू ने पांच पारियों में सिर्फ एक बार ही दहाई का आंकड़ा छुआ है. संजू सैमसन बेंच पर बैठे हैं, ऐसे में टीम इंडिया टॉप ऑर्डर में लगातार बाएं हाथ के बल्लेबाजों की जगह कुछ बदलाव कर सकती है. सैमसन को अभिषेक, तिलक या रिंकू में से किसी की जगह मौका मिल सकता है.

बल्लेबाजी कोच ने क्या कहा?

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रविवार को कहा, “अगर हेड कोच और टीम मैनेजमेंट को लगेगा कि कुछ अलग करना है, तो हम जरूर बदलाव करेंगे. निश्चित तौर पर ये विचार आता है कि अगर बदलाव करना है तो क्या और कैसे करें. अब हम उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां हमें सोचना होगा कि कुछ अलग करें या फिर इसी संयोजन के साथ आगे बढ़ें.”

सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने भी इशारा किया कि टॉप ऑर्डर में दाएं हाथ के बल्लेबाज को लाना नुकसानदायक नहीं होगा. उन्होंने कहा, “क्या आप उन खिलाड़ियों के साथ बने रहते हैं, जिन्होंने पिछले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और फिलहाल कुछ रन कम बना रहे हैं? या फिर आप सैमसन को लाते हैं, जो शानदार खिलाड़ी हैं और रणनीतिक तौर पर टॉप ऑर्डर में दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में मदद कर सकते हैं?”

टेन डोशेट ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो अहम मुकाबलों से पहले सैमसन की टीम में एंट्री चर्चा का विषय जरूर बनेगी.”

रिंकू की ‘बेहद मुश्किल’ पोजिशन पर बल्लेबाजी. उन्होंने कहा, “रिंकू के लिए नंबर 7/8 की पोजिशन टी20 क्रिकेट में बेहद मुश्किल हो गई है. आप देखिए, नामीबिया के खिलाफ जब वह बल्लेबाजी करने आए, तो उन्हें तीन-चार बार सिंगल लेने से मना करना पड़ा, इसलिए ऐसा लग सकता है कि उन्होंने सिर्फ दो रन आठ गेंदों में बनाए.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link